उज्जैन: नगर निगम के विशेष सम्मेलन में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन रख जताया शोक
नगर निगम मुख्यालय स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित विशेष सम्मेलन के दौरान दिवंगत जनप्रतिनिधियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन में पूर्व महापौर एवं पूर्व विधायक रामेश्वर अखंड, पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी तथा नवनियुक्त एल्डरमैन मधुकर राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान महापौर, निगम अध्यक्ष, समस्त पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने शहर हित में उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की, जिसके पश्चात सम्मेलन की औपचारिक कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
#UjjainNews #NagarNigamUjjain #CondolenceMeeting #Tribute #RameshwarAkhand