उज्जैन: नानाखेड़ा क्षेत्र के सनसनीखेज दुष्कर्म मामले में आरोपी कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर
उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद इंदौर की महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना और घटना से जुड़े अन्य संलिप्तों की भूमिका की पड़ताल के लिए रिमांड की मांग पर न्यायालय ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए हैं। रिमांड अवधि के दौरान नानाखेड़ा थाना पुलिस आरोपी से अन्य आरोपियों की पहचान, वारदात से जुड़े डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
#UjjainNews #NanakhedaPolice #PoliceRemand #DistrictCourt #CrimeUpdate