उज्जैन: शर्मा परिसर में 3 दिवसीय 'श्रीजी दिवाली फेस्ट' शुरू, हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा
तृप्ति क्रिएशंस द्वारा स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और स्वरोजगार को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक शर्मा परिसर में तीन दिवसीय 'श्रीजी दिवाली फेस्ट – हस्तशिल्प एवं रोजगार मेला' आयोजित किया गया है। संयोजिका तृप्ति परवाल के अनुसार मेले में महिलाओं एवं स्वदेशी कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों की विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई है, साथ ही आगंतुकों के लिए प्रतिदिन बंपर लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है। आयोजन में संध्या सोलंकी, प्रेरणा दाभाड़े, संतोष सोडाणी, राजकुमारी माहेश्वरी, पिंकी जैन, अंजना शुक्ला एवं मनीषा सुराणा सहित गणमान्य मातृशक्ति की उपस्थिति रही, जिन्होंने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
#UjjainNews #ShrijiDiwaliFest #HandicraftsFair #VocalForLocal #DiwaliShopping