उज्जैन: सीवरेज की बदहाली पर भड़के महापौर मुकेश टटवाल, अफसरों को दो टूक- 'दफ्तर छोड़ फील्ड में उतरें, त्योहार से पहले दूर हों समस्याएं'
शहर में सीवरेज के गंदे पानी के भराव और बदहाल व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर महापौर मुकेश टटवाल ने निगम और सीवरेज प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की जमकर क्लास ली। बुधवारिया क्षेत्र में दूषित पानी से बच्चों के बीमार पड़ने और कॉलोनियों में घरों के भीतर बैक मार रहे गंदे पानी के कारण जनता द्वारा पाइप व चैंबर तोड़े जाने पर महापौर ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे दफ्तर छोड़ फील्ड में उतरें और पहले से अधूरे पड़े हाउस कनेक्शन व सड़कों के गड्ढों को प्राथमिकता से दुरुस्त करें। साथ ही त्योहारों से पूर्व प्रत्येक वार्ड और जोन में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #MayorMukeshTatwal #SewerageProblem #nagarnigamujjain