समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1523,
दिनांक 27/9/2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में NCORD की समीक्षा बैठक आयोजित;--
नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और व्यापक जागरूकता के दिए गए निर्देश
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध खेती और उनके उपभोग पर पूर्ण विराम लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित मुख्य बिंदु तय किए गए और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया:--
:- अवैध ठिकानों पर छापा मारी:- सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्णिया को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के सेवन एवं बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों के गिरोहों एवं उनके ठिकानों (झोपड़पट्टियों/हेमलेट्स) को चिह्नित कर तुरंत ध्वस्त करें।
:- नशा मुक्ति केंद्रों की जांच:- जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की स्थिति की गहन जांच की जा रही है, ताकि मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाए।
:- व्यापक जन-जागरूकता अभियान:- मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए DPM जीविका एवं DPO ICDS को जिम्मेदारी दी गई है।
जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
:- COTPA अधिनियम का सख्ती से अनुपालन:- सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास 'सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम' (COTPA) के तहत सख्त कार्रवाई करने और अवैध बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
:-अवैध खेती पर निगरानी:- जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे किसान सलाहकारों के नेटवर्क के माध्यम से क्षेत्र में मादक पदार्थों/अफीम आदि की संभावित खेती से जुड़ी जानकारी (इनपुट) जुटाएं और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
#cmsamrat
#samratchoudhary
2 views | Purnia, Bihar | Sep 27, 2026