Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
pcnews.com
बिहार में बाढ़ का भयावह मंजर, नुंगी उठाकर पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण! #BiharFlood #BiharNews #FloodSituation #GroundReport #FloodCrisis #BiharFloods #PurneaCentralNews #FloodUpdate #BreakingNews
Purnia East, Purnia
| Sep 26, 2026
#biharflood
#biharnews
#floodsituation
#groundreport
#floodcrisis
#biharfloods
#purneacentralnews
#floodupdate
#breakingnews
MORE NEWS
बाढ़ से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे पूर्णिया सांसद! #PappuYadav #BiharFlood #Purnia #BiharNews #SupremeCourt #FloodRelief #BiharPolitics #KosiSeemanchal #PurneaCentralNews #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Sep 26, 2026
खड़ी बाइक पर नहीं कटेगा चालान! जानिए क्या है नियम.... #TrafficRules #BikeChallan #HelmetRules #TrafficPolice #ViralNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Sep 26, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जन-संपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1516, दिनांक:-26 सितंबर 2026, ================= *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में बायसी के तूफान प्रभावित 106 परिवारों को त्वरित राहत: बैंक खातों में भेजी गई गृह क्षति सहायता राशि, मौके पर बांटी गई राहत सामग्री* बायसी अंचल अंतर्गत गांगर पंचायत के मालोपारा में हाल ही में आए भीषण तूफान से 106 परिवारों के मकान आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निदेश पर घटना के तुरंत बाद राजस्व अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा सभी पीड़ित परिवारों को आपातकालीन राहत के रूप में पॉलिथीन शीट्स, मोमबत्ती एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। प्रभावित परिवारों से बैंक खाता विवरणी प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा त्वरित सत्यापन कर गृह क्षति अनुदान की राशि स्वीकृत की गई। आज सभी 106 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में निर्धारित सहायता राशि का अंतरण (DBT) कर दिया जायेगा। इसी क्रम में आज माननीय विधायक (बायसी), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अनुमंडल पदाधिकारी (बायसी), एडिएमओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बायसी) एवं अंचल अधिकारी ने प्रभावित स्थल मालोपारा का दौरा किया। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी प्रभावित परिवारों को पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया गया। जिला प्रशासन प्रभावितों को सामान्य जीवन में लौटाने और हर स्तर पर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1515, दिनांक 26/9/2026, ================== जिलाधिकारी ने पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित BSEB 'सुपर 50' केंद्र और अत्याधुनिक लाइब्रेरी का किया निरीक्षण; 2 अक्टूबर तक नामांकन पूर्णतः निःशुल्क रखने के दिए निर्देश:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा शनिवार को पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के क्षेत्रीय कार्यालय सह परीक्षा केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बीएसईबी द्वारा संचालित 'सुपर 50' कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया तथा कायाकल्प अभियान के तहत तैयार की गई अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 'सुपर 50' के छात्रों से किया संवाद:- निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने 'सुपर 50' कार्यक्रम के तहत नामांकित छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए पूरी लगन और मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति हेतु पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कायाकल्प अभियान से बदली भवन की सूरत:- उल्लेखनीय है कि जिला स्कूल का यह भवन पूर्व में अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। प्रशासन के 'कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार कर इसे एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र का रूप दिया गया है। यह केंद्र न केवल स्कूली विद्यार्थियों के लिए, बल्कि जिले के उन सभी युवाओं के लिए समर्पित है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अत्याधुनिक लाइब्रेरी की प्रमुख विशेषताएं:-- सिटिंग कैपेसिटी: लाइब्रेरी में एक साथ 125 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है। वर्तमान में 87 छात्रों का सफलतापूर्वक नामांकन हो चुका है। डिजिटल लर्निंग:- डिजिटल पठन-सामग्री और ऑनलाइन अध्ययन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 4 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। निःशुल्क नामांकन का अवसर:- छात्रों की सुविधा और प्रोत्साहन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने 2 अक्टूबर 2026 तक लाइब्रेरी में प्रवेश और नामांकन पूर्णतः निःशुल्क रखने का आदेश दिया है। गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए सख्त निर्देश:- जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (जैसे पेयजल, प्रकाश, इंटरनेट आदि) #cmsamrst #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1514, दिनांक 2692026, ================== जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा बायसी के मालोपाड़ा में चक्रवाती तूफान पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री :-- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार बायसी प्रखंड अंतर्गत मालोपाडा पंचायत में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु व्यापक राहत कार्य चलाया गया।अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सुजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (बायसी) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ, बायसी) द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावित स्थल का दौरा कर पीड़ितों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। तूफान के कारण बेघर एवं प्रभावित हुए परिवारों को तात्कालिक आश्रय हेतु पॉलीथिन शीट के साथ-साथ अन्य दैनिक आवश्यकता की राहत सामग्री प्रदान की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में नुकसान का त्वरित एवं सही आकलन सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी पात्र प्रभावितों को आपदा प्रबंधन मानकों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिला प्रशासन पूर्णिया इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रभावित नागरिकों के साथ तत्परता से खड़ा है और क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। #cmsamrat #samratchaudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1512, दिनांक: 26/09/2026 ================== नगर पंचायत बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर स्वच्छ पाठशाला हेतु चित्रकला, थीम आधारित कला प्रीतियोगिता एवं वेस्ट-टू -आर्ट प्रीतियोगिता का आयोजन :- जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र. से. के दिशा निर्देश के आलोक मे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत दिनांक 26.9.2026 को नगर पंचायत बायसी क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, थीम आधारित कला प्रतियोगिता एवं "Waste to Art" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। "Waste to Art" प्रतियोगिता में अनुपयोगी एवं बेकार सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न कलाकृतियाँ तैयार की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर नगर का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं नगर पंचायत के कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करना तथा स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchaudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1511, दिनांक 26/9/2026, ================== श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी,पूर्णिया के निदेशानुसार दिनांक 26.09.2026 को बायसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बायसी में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण एवं दिव्यांगता संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शिविर में चिकित्सकों द्वारा कुल 17 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है। साथ हीं पूर्व से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों को भी शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन/प्रमाणीकरण के पश्चात् उन्हें अविलम्ब UDID निमार्ण हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। दिव्यांगजन अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। आयोजित शिविर का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का कार्य श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया द्वारा नियमित रूप से दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। साथ ही, प्रखंड स्तरीय क्षेत्रीय कर्मियों यथा पंचायत सचिव, माननीय मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटर को शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को मोबिलाइज करने हेतु आवश्यक निदेश दिए गए। विदित हो कि दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत UDID कार्ड निर्माण आवश्यक है, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। #samratchaudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1510, दिनांक 26/9/2026, ================== पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32.5 लीटर शराब और बाइक जब्त, 4 गिरफ्तार:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 13.500 लीटर अवैध विदेशी शराब, 19.000 लीटर अवैध देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। स्थानवार कार्रवाई क्रमशः--: सदर (आईनामहल):--- छापेमारी कर 02.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई और मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सदर (बसगामा): 02.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सदर (अब्दुल्ला नगर):- 10.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जब्त करते हुए एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। सदर (बसगामा):- 05.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त 'Super Splendor' मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR11BC-4331) जब्त की गई और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। डालकोला चेकपोस्ट:-वाहन जांच के दौरान 13.500 लीटर अवैध विदेशी शराब लावारिस स्थिति में बरामद की गई। सभी मामलों में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जारी रहेगा सख्त अभियान:-- मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम जनता से अपील:- जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण,भंडारण,परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat #samratchaudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026