समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1518,
दिनांक 26/9/2026,
==================
स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर (HWC) झुन्नीकला का MOIC एवं BHM , श्री नगर द्वारा औचक निरीक्षण एवं किया गया अनुश्रवण,:-
दिनांक 26 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) एवं ब्लॉक हेल्थ मैनेजर (BHM) , श्रीनगर द्वारा स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर (HWC) झुन्नीकला का विस्तृत निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, औषधियों की स्थिति और आधारभूत संरचना की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करना है।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए:
औषधि उपलब्धता एवं रख-रखाव की जांच::-
केंद्र में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक एवं रख-रखाव का जायजा लिया गया।
एक्सपायरी डेट की नियमित जांच, एक्सपायर्ड दवाओं को मुख्य स्टॉक से अलग रखने तथा नियमानुसार उनके निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
गैर-संचारी रोग (NCD) स्क्रीनिंग:-- 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लाभार्थियों की मधुमेह (Diabetes) एवं उच्च रक्तचाप (Hypertension) की स्क्रीनिंग स्थिति की समीक्षा की गई।
पात्र लाभार्थियों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग, आवश्यक फॉलो-अप और डेटा की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
एनीमिया मुक्त भारत (AMB) गतिविधियां:---AMB कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रगति देखी गई तथा संबंधित रजिस्टरों और ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टियों को अद्यतन (update) रखने का निर्देश दिया गया।
टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम (TB Screening):---टीबी (TB) स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए संभावित मरीजों की समय पर पहचान, आवश्यक लैब जांच हेतु रेफरल और संदिग्ध मरीजों के निरंतर फॉलो-अप पर विशेष जोर दिया गया।
दैनिक ओपीडी (OPD) सेवाएं:--- प्रतिदिन संचालित होने वाली ओपीडी सेवाओं का जायजा लिया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने और ओपीडी विवरण को समय पर HWC पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
आधारभूत संरचना (Infrastructure) एवं सुविधाएं:-- HWC भवन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, फर्नीचर एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को चिह्नित कर जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026