समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति 1522,
दिनांक:-27सितम्बर 2026
==================
उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन:-
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देश के आलोक में शनिवार को उद्योग विभाग पूर्णिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), सिल्क समग्र-02, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना आदि के जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन बनमनखी प्रखंड़ के कचहरी बलुआ पंचायत में आयोजित की गई।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों / जीविका दीदीयों / कृषकों एवं युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने हेतु उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी यथा योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवेदन एवं चयन की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) की जानकारी देते हुए महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र जैसे- मखाना प्रसंस्करण, आटा / दाल/तेल/मशाला उद्योग, बेकरी उत्पाद, नमकीन भुजिया उत्पाद, पशु आहार आदि अन्य खाद्य पदार्थ से संबंधित स्वयं का उद्योग लगाने या पूर्व से स्थापित इकाई का विस्तार करने हेतु जिले के इच्छुक उद्यमी / किसान / युवा आवेदन कर बैंक के माध्यम से टर्म लोन पर 35% अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर इकाई स्थापित कर सकते है, जिसमें 10% उद्यमी को अपना अंशदान करना होता है।
शिविर में महाप्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के अलावे अन्य विनिर्माण (Manufacturing) एवं सेवा (Service) के क्षेत्र में भी स्वंय का नया उद्योग स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत आवेदन कर बैंक के माध्यम से 25% (शहरी क्षेत्र हेतु) तथा 35% (ग्रामीण क्षेत्र हेतु) अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर अपना इकाई स्थापित कर सकते है।
सिल्क सम्रग-2 महाप्रबंधक द्वारा शिविर में उपस्थित कृषकों को बताया गया कि विभाग द्वारा रेशम वृक्षारोपण एवं कीटपालन करने हेतु इच्छुक लोगों को सहायता प्रदान करने हेतु सिल्क समग्र 2 योजना चलाई जा रही है।
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (EDP Training) महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि विश्व बैंक द्वारा समर्थित एवं उद्योग विभाग, बिहार द्वारा संचालित RAMP योजना (Raising and Accelerating MSME Performance)
#cmsamrat
#samratchoudhary
1 views | Purnia, Bihar | Sep 27, 2026