समाहरणालय, पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1524,
दिनांक:-27/9/2026,
==================
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न:-
विधि व्यवस्था को लेकर दिए गए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:-
दालखोला चेकपोस्ट पर निरंतर निगरानी और अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के सख्त निर्देश:-
रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर/डीजे पर रोक, आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश:-
शराब विनष्टीकरण में तेजी और थानों में जब्त लावारिस वाहनों के राजसात की प्रक्रिया तेज लाने का निर्देश:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (भा०पु०से०) की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।
सीमावर्ती सुरक्षा एवं रात्रि गश्ती:- दालखोला चेकपोस्ट पर 24 घंटे सतर्कता एवं निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अनुमंडल अधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) को महीने में निर्धारित रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से संयुक्त रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया गया।
अवैध खनन पर पूर्ण रोक:- मिट्टी एवं सफेद बालू के अवैध खनन तथा इसके अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
त्यौहारों के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई:- आगामी त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 126 एवं 135 के तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 'बॉन्ड डाउन' करने का निर्देश दिया गया।
ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण:-- माननीय न्यायालय के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर और डीजे (DJ) के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सघन वाहन जांच एवं नशा विरोधी अभियान:-- जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बिना वैध कागजात, बिना हेलमेट
#cmsamrat
#samratchoudhary
1 views | Purnia, Bihar | Sep 27, 2026