समहरणालय पूर्णिया
जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति 1520,
दिनांक:-27/09/2026
==================
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में धमदाहा अनुमंडल अन्तर्गत जन वितरण प्रणाली की नयी अनुज्ञप्ति निर्गत करने संबंधी शनिवार को जिला चयन समिति की बैठक की गयी। जिसमें धमदाहा अनुमंडल अन्तर्गत 117 रिक्ति के विरूद्ध 83 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 03 रिक्ति के विरूद्ध कोई भी सुयोग्य आवेदक नहीं पाये जाने के कारण उक्त रिक्ति पर किसी का चयन नहीं किया गया। वहीं 31 रिक्ति को विभिन्न आवश्यक कारणों से जाँच के लिए उन्हें भेजा गया है, जिसके जाँचोपारांत उस पर अंतिम रूप से निर्णय लिया जायेगा। बैठक में श्री राजीव कुमार उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, श्री अनुपम अनुमंडल पदाधिकारी,धमदाहा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्णिया, जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्णिया तथा संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
1 views | Purnia, Bihar | Sep 27, 2026