Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
dipeshdeepu001
मिट्टी से तरासी जिंदगी
Purnia East, Purnia
| Sep 27, 2026
MORE NEWS
समाहर्यालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1519, दिनांक-26.09.2026 अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया औचक निरीक्षण कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार जी ने शनिवार को पूर्णिया में संचालित अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, (प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी), पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा कलाकारों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। माननीय मंत्री के आगमन पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा उनका स्वागत पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। उन्होंने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी मंत्री महोदय को दी तथा जिले में कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कलाकारों एवं प्रतिभागियों से बातचीत की तथा शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य एवं शास्त्रीय वादन के साथ-साथ लोक कला, लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मंत्री महोदय ने कहा कि बिहार की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ना कला एवं संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कलाकारों को बेहतर मंच एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल ने कहा कि पूर्णिया में कला एवं संस्कृति की गतिविधियों को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है। अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं को विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। #cmssmrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1518, दिनांक 26/9/2026, ================== स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर (HWC) झुन्नीकला का MOIC एवं BHM , श्री नगर द्वारा औचक निरीक्षण एवं किया गया अनुश्रवण,:- दिनांक 26 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) एवं ब्लॉक हेल्थ मैनेजर (BHM) , श्रीनगर द्वारा स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर (HWC) झुन्नीकला का विस्तृत निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, औषधियों की स्थिति और आधारभूत संरचना की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करना है। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए: औषधि उपलब्धता एवं रख-रखाव की जांच::- केंद्र में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक एवं रख-रखाव का जायजा लिया गया। एक्सपायरी डेट की नियमित जांच, एक्सपायर्ड दवाओं को मुख्य स्टॉक से अलग रखने तथा नियमानुसार उनके निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। गैर-संचारी रोग (NCD) स्क्रीनिंग:-- 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लाभार्थियों की मधुमेह (Diabetes) एवं उच्च रक्तचाप (Hypertension) की स्क्रीनिंग स्थिति की समीक्षा की गई। पात्र लाभार्थियों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग, आवश्यक फॉलो-अप और डेटा की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एनीमिया मुक्त भारत (AMB) गतिविधियां:---AMB कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रगति देखी गई तथा संबंधित रजिस्टरों और ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टियों को अद्यतन (update) रखने का निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम (TB Screening):---टीबी (TB) स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए संभावित मरीजों की समय पर पहचान, आवश्यक लैब जांच हेतु रेफरल और संदिग्ध मरीजों के निरंतर फॉलो-अप पर विशेष जोर दिया गया। दैनिक ओपीडी (OPD) सेवाएं:--- प्रतिदिन संचालित होने वाली ओपीडी सेवाओं का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने और ओपीडी विवरण को समय पर HWC पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। आधारभूत संरचना (Infrastructure) एवं सुविधाएं:-- HWC भवन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, फर्नीचर एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को चिह्नित कर जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
बिहार में बाढ़ का भयावह मंजर, नुंगी उठाकर पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण! #BiharFlood #BiharNews #FloodSituation #GroundReport #FloodCrisis #BiharFloods #PurneaCentralNews #FloodUpdate #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Sep 26, 2026
बाढ़ से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे पूर्णिया सांसद! #PappuYadav #BiharFlood #Purnia #BiharNews #SupremeCourt #FloodRelief #BiharPolitics #KosiSeemanchal #PurneaCentralNews #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Sep 26, 2026
खड़ी बाइक पर नहीं कटेगा चालान! जानिए क्या है नियम.... #TrafficRules #BikeChallan #HelmetRules #TrafficPolice #ViralNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Sep 26, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जन-संपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1516, दिनांक:-26 सितंबर 2026, ================= *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में बायसी के तूफान प्रभावित 106 परिवारों को त्वरित राहत: बैंक खातों में भेजी गई गृह क्षति सहायता राशि, मौके पर बांटी गई राहत सामग्री* बायसी अंचल अंतर्गत गांगर पंचायत के मालोपारा में हाल ही में आए भीषण तूफान से 106 परिवारों के मकान आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निदेश पर घटना के तुरंत बाद राजस्व अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा सभी पीड़ित परिवारों को आपातकालीन राहत के रूप में पॉलिथीन शीट्स, मोमबत्ती एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। प्रभावित परिवारों से बैंक खाता विवरणी प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा त्वरित सत्यापन कर गृह क्षति अनुदान की राशि स्वीकृत की गई। आज सभी 106 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में निर्धारित सहायता राशि का अंतरण (DBT) कर दिया जायेगा। इसी क्रम में आज माननीय विधायक (बायसी), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अनुमंडल पदाधिकारी (बायसी), एडिएमओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बायसी) एवं अंचल अधिकारी ने प्रभावित स्थल मालोपारा का दौरा किया। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी प्रभावित परिवारों को पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया गया। जिला प्रशासन प्रभावितों को सामान्य जीवन में लौटाने और हर स्तर पर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1515, दिनांक 26/9/2026, ================== जिलाधिकारी ने पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित BSEB 'सुपर 50' केंद्र और अत्याधुनिक लाइब्रेरी का किया निरीक्षण; 2 अक्टूबर तक नामांकन पूर्णतः निःशुल्क रखने के दिए निर्देश:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा शनिवार को पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के क्षेत्रीय कार्यालय सह परीक्षा केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बीएसईबी द्वारा संचालित 'सुपर 50' कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया तथा कायाकल्प अभियान के तहत तैयार की गई अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 'सुपर 50' के छात्रों से किया संवाद:- निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने 'सुपर 50' कार्यक्रम के तहत नामांकित छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए पूरी लगन और मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति हेतु पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कायाकल्प अभियान से बदली भवन की सूरत:- उल्लेखनीय है कि जिला स्कूल का यह भवन पूर्व में अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। प्रशासन के 'कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार कर इसे एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र का रूप दिया गया है। यह केंद्र न केवल स्कूली विद्यार्थियों के लिए, बल्कि जिले के उन सभी युवाओं के लिए समर्पित है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अत्याधुनिक लाइब्रेरी की प्रमुख विशेषताएं:-- सिटिंग कैपेसिटी: लाइब्रेरी में एक साथ 125 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है। वर्तमान में 87 छात्रों का सफलतापूर्वक नामांकन हो चुका है। डिजिटल लर्निंग:- डिजिटल पठन-सामग्री और ऑनलाइन अध्ययन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 4 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। निःशुल्क नामांकन का अवसर:- छात्रों की सुविधा और प्रोत्साहन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने 2 अक्टूबर 2026 तक लाइब्रेरी में प्रवेश और नामांकन पूर्णतः निःशुल्क रखने का आदेश दिया है। गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए सख्त निर्देश:- जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (जैसे पेयजल, प्रकाश, इंटरनेट आदि) #cmsamrst #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1514, दिनांक 2692026, ================== जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा बायसी के मालोपाड़ा में चक्रवाती तूफान पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री :-- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार बायसी प्रखंड अंतर्गत मालोपाडा पंचायत में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु व्यापक राहत कार्य चलाया गया।अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सुजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (बायसी) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ, बायसी) द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावित स्थल का दौरा कर पीड़ितों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। तूफान के कारण बेघर एवं प्रभावित हुए परिवारों को तात्कालिक आश्रय हेतु पॉलीथिन शीट के साथ-साथ अन्य दैनिक आवश्यकता की राहत सामग्री प्रदान की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में नुकसान का त्वरित एवं सही आकलन सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी पात्र प्रभावितों को आपदा प्रबंधन मानकों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिला प्रशासन पूर्णिया इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रभावित नागरिकों के साथ तत्परता से खड़ा है और क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। #cmsamrat #samratchaudhary
Purnia, Bihar | Sep 26, 2026