राशन कार्ड एंट्री प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित।
आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू की अध्यक्षता में राशन कार्ड एंट्री की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में जिले में राशन कार्ड से संबंधित एंट्री कार्य की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड से संबंधित एंट्री कार्य में गति एवं शुद्धता, दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। पात्र लाभुकों से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !