प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, लाभुकों के बीच आवास की चाबी एवं स्वीकृति पत्र का वितरण।
आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को बापू सभागार, पटना में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीआरडीए सभागार, नवादा में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए 2 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही लाभुकों को आवास की चाबी एवं नवनिर्वाचित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए लक्ष्य आवंटित किए जाने की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश द्वारा नवादा सदर प्रखंड के लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 14 लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा 24 लाभुकों को पूर्ण आवास की चाबी प्रदान की गई।
स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले लाभुकों में महुली पंचायत के सिसमा ग्राम निवासी सुषमा देवी एवं ओरैना पंचायत के भरोसा ग्राम निवासी सुनीता देवी सहित अन्य लाभुक शामिल हैं। वहीं, पूर्ण आवास की चाबी प्राप्त करने वाले लाभुकों में केना पंचायत के केना ग्राम निवासी भोला कुमार, अशोक कुमार, उपेंद्र रजक, मिश्री भगत, अशरफ खान एवं हनीफ खान सहित अन्य लाभुक शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पारदर्शी एवं नियमानुसार पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आवास निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने पर भी विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा, सहायक समाहर्ता, नवादा, गोपनीय शाखा प्रभारी, निदेशक, डीआरडीए सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 20, 2026