Public App Logo
Profile Picture

Ppn News Hub Nawada Bihar

@onlinerakeshk
417896Followers
24Following
(1)वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा नवादा प्रखंड के सोनसिहारी ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के पैनल लॉयर मदन पाण्डेय तथा पी०एल०वी० रामानुज कुमार, नवादा प्रखंड के सोनसिहारी पंचायत के आमजन, वरीय नागरिक एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।

अपने संबोधन में मदन पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में आम लोगों के बीच कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने को लेकर शिविर का लगातार आयोजन किया जाता है। कानून की जानकारी नहीं होने पर लोग परेशान होते हैं, उनका जमकर भयादोहन किया जाता है। अतः आप तमाम उपस्थित व्यक्तियों से आग्रह है कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसमें मदद कर उनके शोषण होने से बचाएँ।

पैनल लॉयर मदन पाण्डेय ने वर्तमान समय में लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया। आगे उन्होंने कहा कि भारत में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कई कानूनी और संवैधानिक प्रावधान किए गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 है। जिसके तहत निम्न अधिकार शामिल हैं। 1. भरण-पोषण और वित्तीय सुरक्षा का अधिकार, 2. संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार, 3. चिकित्सा एवं कल्याण अधिकार, 4. अन्य सरकारी लाभ और सुविधाएँ।

आगे उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, आमतौर पर 60 वर्ष और उससे अधिक के, सम्मानजनक जीवन, भरण-पोषण और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारत में एक मजबूत कानूनी ढाँचा मौजूद है। यदि बच्चे/संबंधी आदेश के अनुसार भरण-पोषण राशि देने में विफल रहते हैं तो अधिकरण वारंट जारी कर सकता है और वसूली के लिए जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।

*(2)वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य जाँच हेतु हेल्थ चेकअप कार्यक्रम*

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु हेल्थ चेकअप प्रोग्राम का आयोजन व्यवहार न्यायालय, नवादा तथा सदर अस्पताल, नवादा में किया गया।

व्यवहार न्यायालय, नवादा में आयोजित स्वास्थ्य जाँच शिविर में 36 वृद्धजनों के विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज किया गया तथा मुफ्त दवाइयाँ आदि वितरित की गईं तथा विभिन्न प्रकार की जाँच की गई।

इसी प्रकार सदर अस्पताल, नवादा में मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जाँच शिविर में पैनल अधिवक्ता रतन कुमार एवं पारा विधिक स्वयंसेवक अजय कुमार अकेला ने 28 वृद्ध व्यक्तियों की स्वास्थ्य जाँच कराई तथा उन्हें दवा आदि दिलाने में मदद की।

*(3)स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार का पदभार ग्रहण*

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की अधिसूचना सं० 24, दिनांक 29.07.2026 के निर्देशानुसार दिनांक 01.10.2026 को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार का पदस्थापन व्यवहार न्यायालय, नवादा में किया गया है। उनके स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) में योगदान देने पर विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा ने बुके देकर स्वागत किया। श्री अनिल कुमार ने पदभार ग्रहण के उपरांत लोक अदालत के सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्होंने स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) के कार्यों के निर्वहन में रुचि दिखाते हुए अपने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अंतर-पीढ़ी बंधन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इस वर्ष निर्धारित “अंतर-पीढ़ी बंधन (Intergenerational Bonding)” की थीम के अनुरूप जिले में वृद्धजनों, युवाओं एवं बच्चों के बीच आपसी संवाद, सम्मान, सहयोग एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को प्रखंड सभागार, हिसुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों, बच्चों एवं युवाओं के बीच अंतर-पीढ़ी संवाद, आपसी सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा वृद्धजनों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के जीवन अनुभव, जीवन-मूल्य एवं पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा बच्चों एवं युवाओं को वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

वृद्धजनों एवं बच्चों के बीच आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में “एक युवा–एक बुजुर्ग पार्टनर” की अवधारणा के तहत युवाओं एवं वृद्धजनों को एक-दूसरे से परिचित कराया गया। दोनों पीढ़ियों ने आपस में संवाद करते हुए अपने अनुभव, पसंद एवं जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। इस पहल का उद्देश्य दोनों पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव एवं आपसी समझ को मजबूत करना रहा।

वृद्धजनों द्वारा युवाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, जीवनशैली एवं स्वस्थ जीवन जीने से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए गए। वहीं, युवाओं एवं बच्चों ने भी वृद्धजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक गतिविधियों में भाग लिया। दोनों पीढ़ियों की सहभागिता से विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर वृद्धजनों ने बच्चों एवं युवाओं को पारंपरिक खेलों, अपने जीवन के अनुभवों एवं सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भी वृद्धजनों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जानने एवं उनसे सीखने का प्रयास किया। इस प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा वृद्धजनों के सम्मान एवं सहयोग का संदेश देने वाली विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की गई। वृद्धजनों के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही, वृद्धजनों के सम्मान, उनकी गरिमा की रक्षा तथा समाज में उनके सकारात्मक योगदान को स्वीकार करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों, युवाओं एवं वृद्धजनों ने वृद्धजनों का सम्मान करने, उनके अनुभवों से सीख लेने तथा समाज में विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी सहयोग, सद्भाव एवं आत्मीयता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, प्रभारी पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर, अंचल अधिकारी, नवादा सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विशेष ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुई चर्चा। 

निदेशक-सह-परियोजना निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में नवादा सदर प्रखंड के सोनसिहारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में उप विकास आयुक्त,नवादा श्री शम्भू शरण पांडेय की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत People's Plan Campaign 2026-27 एवं Reform Utsav के अंतर्गत ग्राम सभा को अधिक सहभागी, जानकारीपूर्ण एवं नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नागरिक-केंद्रित सुधारों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए स्थानीय प्राथमिकताओं को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

People's Plan Campaign 2026-27 के तहत “सबकी योजना, सबका विकास” की भावना के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों से उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, समस्याओं एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए तथा उन्हें पंचायत की विकास योजना में शामिल करने की दिशा में चर्चा की गई।

Reform Utsav के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नागरिक-केंद्रित सुधारों के संबंध में ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं के संबंध में मुख्य रूप से बताया गया कि योजना क्या है, इससे नागरिक को क्या लाभ मिलेगा तथा नागरिक इस लाभ को कैसे प्राप्त कर सकता है। ग्रामीणों को उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

ग्राम सभा में OSR, Convergence, VB-G RAM G संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय के माध्यम से स्थानीय विकास को गति देने एवं ग्राम पंचायत विकास योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आदि विभगों के पदाधिकारियों/कर्मियों ने संबंधित विभागों के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही VB-G RAM G, Lakhpati Didis, SVAMITVA, Jal Jeevan Mission, Swachh Bharat Mission (Grameen), PMGKAY, ONORC, DILRMP, Watershed Development तथा Jal Sanchay Jan Bhagidari आदि विषयों के संबंध में भी चर्चा की गई।

विशेष ग्राम सभा में नशामुक्त भारत के संदेश को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया गया। बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे के कारण परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। पंचायत स्तर पर “Say No to Drugs” एवं नशामुक्ति संबंधी संदेशों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।

इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता एवं हरित पहल से संबंधित विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वच्छता, श्रमदान, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। Solid Waste Management (SWM) Rules, 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित पंचायत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा पंचायतों को स्वच्छ एवं हरित बनाने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों को MyGov पोर्टल के माध्यम से स्वच्छता शपथ दिलाने की पहल की गई। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
नवादा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विशेष ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुई विशेष चर्चा।
छोटे सरकार बिहार। Mla मोकामा बाढ़ बिहार।
नवादा के रजौली में राजस्व कर्मचारी पर जानलेवा हमला, म्यूटेशन विवाद में आंचल करेले से पीछा कर वारदात को दिया गया अंजाम पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ।

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सिरदला रोड स्थित घसियाडीह गांव के पास गुरुवार को पांच लोगों ने राजस्व कर्मचारी अमित कुमार पर धारदार हथियार और ईंट से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना का कारण जमीन के म्यूटेशन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। अमित कुमार रजौली अंचल कार्यालय में पदस्थापित हैं और टकुआटांड़ व सवैयाटांड़ पंचायत में कार्यरत हैं। घायल कर्मचारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अंचल कार्यालय में रिपोर्ट जमा करने के बाद घसियाडीह में भूमि जांच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर निवासी प्रिंस कुमार ने म्यूटेशन को लेकर उनसे बातचीत की।दस्तावेज अधूरे होने के कारण म्यूटेशन नहीं करने की बात कहने पर प्रिंस ने चार साथियों के साथ तीन बाइक से उनका पीछा किया।आरोप है कि घसियाडीह के सुनसान इलाके में रास्ता रोककर पांचों ने धारदार हथियार और ईंट से हमला किया। साथ ही म्यूटेशन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने घायल कर्मचारी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी मो. गुफराम मजहरी सहकर्मी राजस्व कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे। घायल के आवेदन पर पुलिस ने प्रिंस कुमार समेत चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
अक्टूबर के पहले दिन दखिणगांव के लिए कल गुरुवार काला दिन हुआ साबित, 26 वर्षीय ऋचा की दहेज मामले में जहानाबाद के मखदुमपुर में हत्या का आरोप ।

*जहानाबाद में 8 माह की गर्भवती ऋचा की मौत पर उठे गंभीर सवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।*

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चाढ़ गांव की रहने वाली ऋचा कुमारी की मौत के मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के अनुसार ऋचा आठ माह की गर्भवती थी और पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होने का सपना देखती थी। परिजनों का दावा है कि उसने मैट्रिक, इंटर विज्ञान तथा गणित विषय से स्नातक की पढ़ाई की थी और पुलिस सेवा में जाने के लिए भी प्रयास किया था। परिजनों का आरोप है कि ऋचा की शादी कुन्दन कुमार से हुई थी। शादी के बाद कथित रूप से दहेज और पैसों को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता रहा था। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष से जुड़े पुराने आर्थिक विवादों का दबाव भी परिवार पर था। सबसे गंभीर आरोप यह है कि ऋचा की मौत के बाद उसके शव का बिना परिजनों को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि यदि यह आत्महत्या थी तो भी पुलिस को सूचना देना और शव का पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया होनी चाहिए थी। इसी आधार पर परिवार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
परिजनों के अनुसार घटना की सूचना 29 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे मिली जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार का कहना है कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी पक्ष के लोगों के गांव में खुलेआम घूमने की सूचना मिल रही है। अब परिवार और स्थानीय लोग पुलिस-प्रशासन से कई सवाल पूछ रहे हैं । आठ माह की गर्भवती ऋचा की मौत कैसे हुई । शव का अंतिम संस्कार इतनी जल्दबाजी में क्यों किया गया । माइक पक्ष के परिजनों को समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई । और यदि हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कब होगी । यह मामला सिर्फ एक परिवार के दर्द का नहीं बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि क्या बेटियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज और प्रशासन को और अधिक संवेदनशील होने की जरूरत नहीं है। ऋचा अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उसके साथ वास्तव में क्या हुआ इसका सच सामने आना जरूरी है। 

*यहां पढ़िए ससुराल और माइके पक्ष का पूरा मामला ।*
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चाढ़ गांव में वजीरगंज के दखिनगांव निवासी रंजीत सिंह की 26 वर्षीय पुत्री ऋचा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों के अनुसार ऋचा सात से आठ माह की गर्भवती थी। पिता रंजीत सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार मंगलवार सुबह बेटी से मोबाइल पर बात हुई थी इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। ससुराल पहुंचने पर घर पर कोई नहीं मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और एफएसएल टीम को बुलाया। मखदुमपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मामले में कांड संख्या 817/2026 दर्ज कर एसआई प्रणव कुमार को अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट ।
उप विकास आयुक्त ने वारिसलीगंज प्रखंड में स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई, विभिन्न कार्यालयों एवं विकास योजनाओं का किया औचक निरीक्षण।

आज दिनांक 01.10.2026 को उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शंभू शरण पाण्डेय द्वारा वारिसलीगंज प्रखंड का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रखंड परिसर, वारिसलीगंज में स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा वारिसलीगंज प्रखंड, अंचल एवं मनरेगा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में संधारित पंजियों, अभिलेखों एवं विभिन्न कार्यों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों एवं त्रुटियों के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीय कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यालयों में कार्यों के निष्पादन में तत्परता बरतने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा आमजन से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त द्वारा जिला परिषद, वारिसलीगंज के डाकबंगला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डाकबंगला की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा जिला परिषद, वारिसलीगंज परिसर में निर्माणाधीन विवाह भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। संबंधित संवेदक को निर्धारित अवधि के अंदर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूर्य मंदिर परिसर, मिर्जापुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

आज दिनांक 01.10.2026 को स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान का आयोजन सूर्य मंदिर परिसर, मिर्जापुर, नवादा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सूर्य मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं स्वच्छ रहने, अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों एवं जनसहयोग से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा, जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवादा सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
बिहार विधान परिषद् के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार विधान परिषद् के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संचालन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 22.09.2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के आलोक में बिहार विधान परिषद् के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत् है :-

- अधिसूचना निर्गत करने की तिथि – 29.09.2026
- नाम-निर्देशन की अंतिम तिथि – 06.10.2026
- नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि – 07.10.2026
- अभ्यर्थिताएँ वापस लेने की अंतिम तिथि – 09.10.2026
- मतदान की तिथि – 23.10.2026
- मतदान का समय – पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक
- मतगणना की तिथि – 27.10.2026

इसके साथ ही जानकारी दी गयी कि कि नवादा जिले में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कुल 15,829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 14 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ कुल 1,749 मतदाता मतदान करेंगे।

निर्वाचन की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता एवं अन्य निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है।

बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई। निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सम्पन्न होने तक सरकारी विभागों द्वारा ऐसी कोई भी नीतिगत घोषणा, नई योजना अथवा कार्यक्रम प्रारंभ नहीं किया जाएगा, जिसका निर्वाचकों पर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ने की संभावना हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान सरकारी तंत्र अथवा संसाधनों का किसी भी प्रकार से ऐसा उपयोग नहीं किया जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रचार-प्रसार के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा अन्य प्रचार-प्रसार उपकरणों के उपयोग के लिए सक्षम पदाधिकारी/जिला प्रशासन से पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर अथवा अन्य प्रचार-प्रसार उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बैठक में आम आदमी पार्टी, नवादा; बहुजन समाज पार्टी, नवादा; भारतीय जनता पार्टी, नवादा; कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नवादा; जनता दल (यूनाइटेड), नवादा; लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), नवादा; राष्ट्रीय जनता दल, नवादा; राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी, नवादा सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
पटना के कर्पूरी ठाकुर बैंक्वेट हॉल से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल करने हेतु मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ हजारों समर्थकों के मौजूदगी में डॉक्टर अनुज कुमार ने किया प्रस्थान। डॉ अनुज कुमार ने कहा कि इस दौरान हजारों की संख्या में साथियों का साथ, अपार स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ। आप सभी का यह विश्वास, स्नेह और अपनापन मेरे लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक है। आप सभी का साथ और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के RJD प्रत्याशी दिलीप कुमार ने नवादा के नारदीगंज में स्नातक मतदाताओं के साथ की बैठक । इस दौरान कौशल यादव एवं सलमान राग़िब अपने समर्थकों व मतदाताओं ने दिलीप कुमार के समर्थन में पुरजोर समर्थन देने का बादा किया है।
नवादा सदर 02 एसडीपीओ रामप्रवेश प्रसाद सर को दी गई भावभीनी विदाई, तस्वीर आपके सामने ।
हिसुआ नवादा रोड खानपुर के आगे वॉटर वर्ल्ड के नजदीक सड़क हादसा में एक व्यक्ति जख्मी, चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक।

आज दिनांक 30.09.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय पोर्टल पर दिनांक 28.09.2026 तक कुल 1781 मामलों की प्रविष्टि की गई है, जिनमें से 1767 मामलों को स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रथम किस्त के रूप में 1663 मामलों में भुगतान किया जा चुका है, जबकि 104 मामले आवंटन के अभाव में लंबित हैं। इसी प्रकार, आरोप-पत्र एवं अंतिम प्रतिवेदन के आधार पर 1408 मामलों की प्रविष्टि की गई है, जिनमें 1202 मामलों को स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा 1108 मामलों में मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, 94 मामले आवंटन के अभाव में लंबित हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिनांक 28.09.2026 तक अधिनियम के तहत कुल 202 कांड दर्ज किए गए हैं, जिनमें 199 मामलों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से माह जुलाई में 52 पेंशनधारियों को पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। माह अगस्त 2026 की पेंशन का भुगतान करने हेतु विभाग से आवंटन की मांग की गई है।

जिला पदाधिकारी, नवादा द्वारा निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज हत्या के मामलों में नौकरी हेतु प्रक्रियाधीन मामलों का अतिशीघ्र निष्पादन किया जाए। साथ ही, लंबित भुगतान का आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पीड़ितों, आश्रितों एवं साक्षियों को सुनवाई एवं अनुश्रवण हेतु यात्रा भत्ता तथा दैनिक भरण-पोषण भत्ता के भुगतान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 26.09.2026 तक कुल 85 पीड़ितों के बैंक खातों में राशि का भुगतान किया जा चुका है।

बैठक में विशेष लोक अभियोजक के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि माह अगस्त 2026 तक का प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, समयबद्ध सहायता भुगतान तथा पीड़ितों को निर्धारित लाभ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके साथ ही, मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की भी समीक्षा की गई। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सीवरेज वर्करों का नियमित चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा संबंधित सभी कार्यपालक पदाधिकारी इस विषय में संवेदनशील हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं नगर पंचायत रजौली के कार्यपालक पदाधिकारियों को समय-समय पर चिकित्सीय जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं नगर पंचायत रजौली में सीवर टैंक की सफाई हेतु विशेष वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सीवर सफाई कार्यों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन कराने का निर्देश दिया।

बैठक में समिति के अन्य सदस्यों ने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा पीड़ितों को समय पर न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), नवादा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक, व्यवहार न्यायालय, नवादा, थानाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, ग्रामीण महिला विकास समिति, नवादा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के अन्य सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
जिला पदाधिकारी ने वृहद आश्रय गृह, निर्माणाधीन सदर अस्पताल एवं संजीवनी वाटिका पार्क का किया निरीक्षण।

आज क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा वृहद आश्रय गृह, नवादा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों का विशेष रूप से अवलोकन किया तथा निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

जिला पदाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति एवं जलापूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मियों को परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के संधारण तथा समग्र रख-रखाव की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी को नियमित एवं अद्यतन रखने तथा आश्रय गृह में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि लाभार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने वृहद आश्रय गृह में उपस्थित बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी दिनचर्या, रहन-सहन एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों द्वारा साझा किए गए अनुभवों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी द्वारा परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कैमरे सदैव क्रियाशील रहें तथा सुरक्षा की दृष्टि से नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने बुधौल स्थित 200 बेड वाले निर्माणाधीन सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने संजीवनी वाटिका पार्क, बुधौल, नवादा का भी निरीक्षण किया। पार्क में उपलब्ध हरित क्षेत्र, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पाथ-वे, बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए उपकरण, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने पार्क में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर रख-रखाव तथा आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक वातावरण बनाए रखने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नारदीगंज थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

गुप्त सूचना के आधार पर नारदीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बनगंगा चौक से अवैध बालू से लदे 01 ट्रैक्टर एवं धनियावा पहाड़ी के पास से लदे 02 ट्रैक्टर,04 डाला को नवादा पुलिस ने किया जब्त।
हिसुआ पुलिस ने कहरिया गांव में छापेमारी में होटल में छुपा कर रखी गई 224 लीटर से अधिक बियर किया बरामद 03 गिरफ्तार। 

अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध नवादा पुलिस की कार्रवाई।
नवादा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में कुल 293 लिटर देशी महुआ शराब एवं 224.68 ली० विदेशी शराब को जप्त कर कुल 08 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त।
अंतिम संस्कार की यात्रा में शामिल होने जा रहे परिवार पर बरसा कहर केंदुआ के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी कार दो लोगों की मौत।
सीएम के सामने विधायक चोर है है के नारे लगे, बेतिया में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे सीएम सम्राट, लोग बोले मंत्री ने काम किया होता तो आना नहीं पड़ता ।
कौवाकोल प्रखंड क्षेत्र से प्रेम विवाह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
वारसलीगंज शहर में आज 30 सितंबर को 12 घंटे नो एंट्री, सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी है रोक ।
नवादा की पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए सिरदला के परनाडाबर में शव जलाकर हत्या के मामले में हत्यारे को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार ।
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

माननीय उच्च न्यायालय, पटना के पत्रांक 83916-52/File No. IV-101-2024 A.D. (Misc.) Section, दिनांक 10.09.2026 तथा अध्यक्ष, POSH Committee के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री अरविन्द कुमार के सहयोग से आंतरिक शिकायत समिति द्वारा दिनांक 29.09.2026 को अपराह्न 04:35 बजे व्यवहार न्यायालय, नवादा के लाइब्रेरी हॉल में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं विधिक अधिकारों विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा ने कहा कि महिलाओं की गरिमा एवं सम्मान की रक्षा के लिए कानून में विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों एवं कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का यौन उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है तथा पीड़ित महिला को विधि के तहत शिकायत एवं न्याय प्राप्त करने का अधिकार है।

उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने में आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee) की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका तथा पीड़ित महिला को उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नवादा; अपर विशेष न्यायाधीश, उत्पाद, द्वितीय, नवादा; अपर विशेष न्यायाधीश, उत्पाद, प्रथम, नवादा; सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा; श्रीमती सुस्मिता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-I, नवादा; श्रीमती चन्दालाल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-VI, नवादा; सुश्री अनिता कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा; सुश्री सोनम रानी, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा; सुश्री आकांक्षा आनंद, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा; सुश्री दीक्षा, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा तथा श्रीमती तब्बसुम मेहर, सदस्य, आंतरिक शिकायत समिति सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पैनल अधिवक्तागण निशा गुप्ता, निभा कुमारी, सुनीता कुमारी, सोनू सिन्हा एवं मिली माधुरी, व्यवहार न्यायालय की तृतीय वर्गीय महिला कर्मचारी, प्रभारी प्रशासन रत्नानंद झा, सिस्टम ऑफिसर मो. शहनवाज अली तथा लोक अदालत के पेशकार सुशील कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित हुए। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
बिहार विधान परिषद् पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

बिहार विधान परिषद् के पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के सफल, शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संचालन को लेकर आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के आलोक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 22.09.2026 को निर्गत प्रेस विज्ञप्ति के आलोक में बिहार विधान परिषद् के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत् है :-

अधिसूचना निर्गत करने की तिथि – 29.09.2026

नाम-निर्देशन की अंतिम तिथि – 06.10.2026

नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि – 07.10.2026

अभ्यर्थिताएँ वापस लेने की अंतिम तिथि – 09.10.2026

मतदान की तिथि – 23.10.2026

मतदान का समय – पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक

मतगणना की तिथि – 27.10.2026

पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के सफल, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु नवादा जिले में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नवादा जिले में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कुल 15,829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 14 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ कुल 1,749 मतदाता मतदान करेंगे।

निर्वाचन की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता एवं अन्य निर्वाचन संबंधी निर्देशों के अनुपालन की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है।

निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता एवं तैयारियों की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मतपेटिकाओं की छँटाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में इन मतपेटिकाओं की साफ-सफाई, ऑयलिंग एवं पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है, ताकि मतदान के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की जा सकें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निर्वाचन कार्यों से संबंधित सभी कोषांगों द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुरूप तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, अपर समाहर्त्ता, नवादा, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !