आहार में डूबने से नवादा के सिरदला क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत ।
नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक किशोर के मौत के बाद मामला गर्म दिख रहा है ।मृतक की पहचान बड़ी बीघा गांव निवासी रामविलास यादव के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। घटना खेत पटवन को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद की है। मौत पानी में डूबने से ही हुई है या फिर हत्या किया गया है यह सारी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
Nawada, Nawada | Aug 21, 2026