कनवास: कनवास पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Aug 18, 2026 कनवास थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार मामले में हरिओम, अंकित तथा प्रवेश को शांति भंग की आशंका के चलते कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।