बदनोर: श्मशान भूमि के रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Badnor, Ajmer | Sep 2, 2026
बदनोर। बुधवार शाम 7 बजे ग्राम पंचायत बिलियावास के बाडिया गुड़ा में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान भूमि तक पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से खराब है। विशेष रूप से शव यात्रा के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ते के निर्माण एवं सुधार को लेकर स्थानीय प्रशासन