डुमरांव: अरियांव में मिठाई खाने से एक ही परिवार के 9 लोग हुए बीमार, एसडीएम ने दुकान की सील
Dumraon, Buxar | Sep 10, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में गुरुवार की दोपहर 3 बजे फूड पॉइजनिंग की घटना में एक ही परिवार के नौ लोग बीमार पड़ गए। सभी को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।