जगदीशपुर: कोयली खुटहा में बाढ़ के पानी में एक-दूसरे को बचाते हुए 5 लोगों की मौत, 4 एक ही परिवार के
भागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित होने लगा है। बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में गुरुवार को सड़क पर जमा गहरे बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।