अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर आज सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया, मंत्री से प्रतिक्रिया ली गई
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 3:30 में अंबिकापुर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर आज स्थानीय समाजसेवी संगठन के लोगों ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और तत्काल सड़क निर्माण एवं मरम्मत शुरू कराने की मांग उठाई।