भगवानपुर: संजात निवासी मजदूर मां की बेटी सोनाली ने दौड़ में रचा इतिहास, उप प्रमुख पंकज कुमार ने थमाए ₹50 हजार; अब नेशनल की तैयारी
कहते हैं मंजिल पाने के लिए संसाधन नहीं, हौसला और मेहनत जरूरी होती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के संजात गांव निवासी स्व. रमेन साह की 15 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी ने। घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। मां संगीता देवी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, लेकिन बेटी ने सीमित संसाधनों के बीच अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही है