बलिया: लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर भटक कर पहुंची दक्षिण भारत (विजयवाड़ा) की 22 वर्षीय विवाहिता
लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर भटक कर पहुंची दक्षिण भारत (विजयवाड़ा) की 22 वर्षीय विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती की संदिग्ध स्थिति और शरीर पर चोट के निशान देखकर स्थानीय ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़कर युवती सहित बलिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया।