फिरोजाबाद। जाटव महासभा में बड़ा धमाका: सैलई के लाल टीटू प्रधान को मिली आगरा मंडल की कमान, स्वागत में बिछ गईं फूलमालाएं
फिरोजाबाद। जाटव महासभा के संगठन में बुधवार को उस वक्त जोश और उत्साह का माहौल छा गया, जब बैठक में सैलई निवासी युवा, होनहार और संघर्षशील नेता टीटू प्रधान के नाम पर मंडल अध्यक्ष आगरा की मुहर लग गई। जैसे ही नाम का ऐलान हुआ, पूरा हॉल तालियों और बाबा साहब अमर रहें के नारों से गूंज उठा।
बता दें कि टीटू प्रधान समाज के हक की लड़ाई में हमेशा सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। अब जाटव महासभा की कमान मिलने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महासचिव श्रीमती के.के. गांधी और सुशील विराज विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर महानगर अध्यक्ष बंटी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। मौके पर समस्त कार्यकारिणी के दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बेहद भावुक माहौल में हुई। सबसे पहले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद बाबा साहब का मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। फिर पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष टीटू प्रधान का फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में टीटू प्रधान ने दमदार अंदाज में कहा कि वे जाटव महासभा को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। समाज पर हो रहे हर अत्याचार और जुल्म के खिलाफ वे सीना तानकर खड़े होंगे और किसी भी कीमत पर समाज का हक छिनने नहीं देंगे। उनके इस ऐलान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजाकर समर्थन जताया।
इस ऐतिहासिक मौके पर हरिशंकर वकील साहब, अरुण प्रकाश, मुरारी लाल, धर्मवीर भारती, किशन सिंह सुमन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नए मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें, पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇 @KashmirSinghJournalist
#JatavMahasabha #TituPradhan #AgraMandal #FirozabadNews #Photos
#facebookpost
#photooffthaday