सोरांव: मऊ आइमा इलाके के जाम्हा खास गांव में सबमर्सिबल के पानी आने का विरोध करने पर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जम्हा खास में सबमर्सिबल के पानी की निकासी को लेकर पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। घर में पानी घुसने से परेशान एक महिला ने परिवार के ही व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासिनी रेखा देवी पत्नी मुंशीलाल गौतम गुरुवार की दोपहर ने परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।