दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसी को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेन गेट, अप्रोच रोड, प्लाजा, प्रसाधन और पुलिस सहायता केंद्र सहित कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने हर 15 दिन मे निरीक्षण होगा।