रॉयल दमयंती होटल में गैस पाइप फटने से होटल में भड़की आग, जबलपुर ले जाते समय एक और मौत, मृतकों की संख्या हुई 2 जांच में जुटी पुलिस
दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित रॉयल दमयंती होटल में शनिवार दोपहर गैस सिलेंडर की पाइप फटने से अचानक आग भड़क गई। हादसे में आग बुझाने के प्रयास में झुलसे तीन युवकों में से छत्तीसगढ़ निवासी गौरव कुमार की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। जहां शनिवार शाम करीब 6 बजे जबलपुर ले जाते समय एक और अजय शर्मा निवासी छत्तीसगढ़ में भी दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है।
बताया गया कि होटल में एंगेजमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ से काम करने पहुंचे तीन युवक आग बुझाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और होटल संचालक आकाश राय की मदद से पुलिस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद एक मृतक का शव दमोह लाया गया, जिसे जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Damoh, Damoh | Sep 19, 2026