स्कूटी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी हायर सेकंडरी विद्यालयों में किया गया
जिले में इस वर्ष 154 विद्यार्थियों को प्राप्त होगी स्कूटी
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल से स्कूटी वितरण कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय के टॉपर छात्र तथा छात्रा को स्कूटी की चाबी सौंप कर प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दमोह जिले के सभी हायर सेकेंडरी विद्यालयों में किया गया।जिले में इस वर्ष 154 विद्यार्थियों को स्कूटी हेतु पात्र पाया गया है जिनके खातों में राशि हस्तांतरित की जा रही है ताकि वह अपनी पसंद की स्कूटी प्राप्त कर सकें। प्रत्येक हायर सेकंडरी विद्यालय के कक्षा 12 वीं में टॉपर छात्र एवं छात्रा को स्कूटी प्रदान की जाती है बशर्ते उस छात्र अथवा छात्रा के न्यूनतम 70% अंक हों।