नोहटा मंत्री कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, 45 आवेदन प्राप्त
==
राज्यमंत्री श्री लोधी ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
===
जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंत्री कार्यालय नोहटा में जनसुनवाई आयोजित की गई। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की मौजूदगी में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। राज्यमंत्री श्री लोधी ने संबंधित समस्याओं के यथासंभव शीघ्र निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
श्री लोधी ने कहा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं जनसेवा प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्री कार्यालय नोहटा में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिससे नागरिक अपनी समस्याएं सीधे रख सकें और उनका यथासंभव शीघ्र निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है
82 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026