जिले की तहसील पथरिया को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
जिले की तहसील पथरिया को उत्कृष्ट शासकीय कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन (ISO 9001:2015) प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि पथरिया तहसील कार्यालय को जिले के अग्रणी और जन-हितैषी कार्यालयों में स्थापित करती है।
एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील कार्यालय में आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार सुधारात्मक कदम उठाए गए थे। कार्यालय में आने वाले आवेदकों के लिए जो बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, रिकॉर्ड रूम का आधुनिकीकरण, सिंगल विंडो सिस्टम और प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया। इन्हीं मापदंडों के आधार पर विस्तृत मूल्यांकन के बाद पथरिया संयुक्त तहसील भवन को यह आईएसओ अवार्ड प्रदान किया गया है।