*बांदा: कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, लोडर की टक्कर से युवक की मौत*
*बांदा।* कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में आज दिनांक 12.09.2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भुजरख थाना तिंदवारी निवासी युवक अंशु वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा की लोडर से टकराने के कारण मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर घटना की पुष्टि की है।
Atarra, Banda | Sep 12, 2026