*बांदा: मटौंध में भीषण सड़क हादसा, चारपहिया की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत*
*बांदा।* थाना मटौंध क्षेत्र में आज 12.09.2026 को एक और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट जारी की है।
Atarra, Banda | Sep 12, 2026