*बांदा: कमासिन पुलिस को बड़ी सफलता, 12 घंटे में चोरी का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार*
*बांदा।* जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की दो घटनाओं का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का अनाज, इन्वर्टर-बैटरी और नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को थाना क्षेत्र के निवासी देवकीनंदन व आदित्य ने अपने घरों में हुई चोरी की सूचना दी थी। सूचना पर थाना कमासिन में तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमों को लगाया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पं. केदार नाथ डिग्री कॉलेज ग्राम पछौहां रोड के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
*बरामदगी:*
105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, 01 माइक्रोटेक इन्वर्टर, 01 ल्यूमिनस बैटरी, 01 लोहे की कढ़ाही और 2500 रुपये नकद।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. भैरव पुत्र माताबदल, निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन
2. राजाभैया पुत्र माताबदल, निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन
दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 241/26 व 242/26 धारा 331(4)/303(2)/305/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 पारसनाथ, उ0नि0 आशीष पटेरिया, कां0 योगेश गुप्ता व कां0 मुकेश शामिल रहे।
Atarra, Banda | Sep 12, 2026