बांदा: तिंदवारी पुलिस का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर और 54 हजार नकद बरामद*
*बांदा।* थाना तिंदवारी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक ही परिवार के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी शामिल हैं और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए चोरों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 54,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 11/12 सितंबर की रात की गई। थाना क्षेत्र के गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश ने घरों में चोरी की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमे दर्ज कर टीम गठित की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम पपरेंदा रोड पर पीएचसी तिंदवारी के पास से अभियुक्त हमीद और उसकी पत्नी नर्गिस को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ में खुलासा:* अभियुक्तों ने बताया कि वे घूम-घूम कर घरों की रेकी करते हैं, सूने घरों की खिड़की-दरवाजा तोड़कर बच्चे को अंदर भेजते हैं और पति-पत्नी बाहर निगरानी करते हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं की जांच कर रही है।
*बरामदगी:*
2 गले के हार (पीली धातु), 2 चेन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी झुमका, कुंडल, 2 बाली, 1 कमरबंध, 5 जोड़ी पायल, 4 सिक्के, 9 बिछिया, 6 कंगन (सफेद धातु) और 54,100 रु. नकद।
*गिरफ्तार:*
1. हमीद पुत्र वहीद, मो. भगवती नगर, तिंदवारी
2. नर्गिस पत्नी हमीद
इन पर थाना तिंदवारी में 4 मुकदमे (मु.अ.सं. 03/26, 173/26, 193/26, 184/26) बीएनएस की धाराओं में दर्ज हैं।
टीम में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, सुभाष वर्मा, कां0 महेन्द्र, अमन, अनूप, सत्यम, म0कां0 कल्पना व दीक्षा शामिल रहीं।
Atarra, Banda | Sep 12, 2026