आबकारी विभाग सख्त: राजस्व में 20% बढ़ोतरी का लक्ष्य, अवैध शराब पर होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
उदयपुर में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभागीय समीक्षा वीसी में अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले साल की तुलना में राजस्व में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय कर दैनिक समीक्षा करने को कहा। साथ ही बकाया वसूली के लिए संपत्तियों के चिन्हीकरण, कुर्की और नीलामी के निर्देश दिए। 14 से 30 सितंबर तक चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान में हाईवे, होटल, विला और संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश बढ़ाने को कहा गया। डूंगरपुर समेत कई जिलों को कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
#ExciseDepartment #RajasthanNews #UdaipurNews #IllegalLiquor #LiquorSmuggling