सदर थाना क्षेत्र में 24 घंटे में दो संदिग्ध मौतें, पेड़ और कमरे में फंदे पर मिले शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। सागवाड़िया गांव में 40 वर्षीय डूंगर का शव घर के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। वहीं शिलाभित गांव में 19 वर्षीय अर्जुन का शव घर से कुछ दूरी पर कमरे में फंदे पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
#Banswara #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #SuspiciousDeath