बारिश से बेणेश्वर धाम बना टापू, तीनों पुलों पर 2 से 5 फीट पानी, आवागमन बंद
डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है। सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम में जलस्तर बढ़ने से धाम का संपर्क आसपास के इलाकों से कट गया है। साबला, वलाई और बांसवाड़ा मार्ग स्थित तीनों पुलों पर करीब 2 से 5 फीट तक पानी की चादर चल रही है। सुरक्षा के चलते धाम पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। साबला थाना पुलिस के जवान मौके पर तैनात हैं। वहीं, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का कहना है कि नए पुल के निर्माण में देरी के कारण हर बारिश में ऐसी परेशानी सामने आती है।
#Dungarpur #BeneshwarDham #AsPur #RajasthanNews #HeavyRain RainAlert