उदयपुर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, थाने के बाहर जुटी भीड़; गिरफ्तारी नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में इंद्रा नगर बीड़ा स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने के मामले में शुक्रवार को लोगों ने थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। माहौल गर्माता देख डीएसपी छवि शर्मा और हिरणमगरी थानाधिकारी रविंद्र चारण जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत कराया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। भाजपा युवा नेता सन्नी पोखरना ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, शिवलिंग पुनः स्थापित करने और मंदिर में सीसीटीवी लगाने की मांग की।
#Udaipur #UdaipurNews #Surajpole #TempleNews #Shivling RajasthanNews