बांसवाड़ा के तीनों निकायों में अध्यक्ष पद की जंग साफ, 6 उम्मीदवार मैदान में, कुशलगढ़-गढ़ी में निर्दलीय तय करेंगे बाजी
बांसवाड़ा जिले की एक नगरपरिषद और दो नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद सभी 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। बांसवाड़ा नगरपरिषद में भाजपा के मुकेश रावत और कांग्रेस के गौतम मईड़ा के बीच मुकाबला है। 60 वार्डों में भाजपा के 34 पार्षद हैं। कुशलगढ़ में भाजपा के हितेश पडियार और कांग्रेस की सुशीला प्रजापत आमने-सामने हैं। यहां भाजपा के 10, कांग्रेस के 9 और एक निर्दलीय पार्षद हैं। गढ़ी-परतापुर में भाजपा के सुनील आचार्य और कांग्रेस के सुदीप पंचोरी मैदान में हैं। यहां निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में हैं।
#Banswara #BanswaraNews #RajasthanPolitics #LocalElection #MunicipalElection