बांसवाड़ा में 3 साल से फरार 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, डोडा चूरा तस्करी मामले में थी वांछित
बांसवाड़ा के सल्लोपाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार चल रही 15 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी भुरी उर्फ आशा डामोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतापगढ़ जिले के छायणी की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2023 को नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल से 17 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया था। मौके से बाइक चालक गिरफ्तार हुआ, जबकि सह-आरोपी भुरी फरार हो गई थी। एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करेगी।
#Banswara #RajasthanPolice #SaloparPolice #CrimeNews #PoliceAction