जल जीवन मिशन की गड़बड़ी से ग्रामीण परेशान, सप्ताह में एक बार मिल रहा पानी : मदन चौधरी। जालोर के बागोड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 9 से भाजपा प्रत्याशी सीता देवी के समर्थन में उनके पति मदन चौधरी ने जनसंपर्क करते हुए भाजपा की जीत और प्रधान बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या है। आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान जल जीवन मिशन में हुई कथित गड़बड़ियों का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। योजना के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने के दावों के बावजूद कई गांवों में सप्ताह में केवल एक बार पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सीता देवी को जनता सेवा का अवसर देती है तो नियमित पेयजल आपूर्ति और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करवाया जाएगा। मदन चौधरी ने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।
Jalor, Jalor | Nov 13, 2026