भाजपा प्रत्याशी नगाराम माली ने किया जनसंपर्क, समर्थक चुनाव प्रचार में जुटे : जालोर। पंचायत समिति धुम्बड़िया के वार्ड संख्या 16 से भाजपा प्रत्याशी नगाराम माली पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। युवा प्रत्याशी नगाराम माली के समर्थन में उनके समर्थक और स्थानीय ग्रामीण चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन और मतदान की अपील की जा रही है। समर्थकों ने लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व बताते हुए मतदाताओं से मतदान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी नगाराम माली का चुनाव चिह्न कमल का फूल है।
Jalor, Jalor | Nov 13, 2026