'इसी कुर्सी पर निपटा दूंगा, जो करना है कर ले': नर्सिंग ऑफिसर ने डॉक्टर को धमकाया, सरकारी दवाएं बेचने, निजी क्लिनिक चलाने का किया था विरोध, नर्सिंग ऑफिसर APO : जालोर। बागोड़ा थाना क्षेत्र के जुनी बाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग ऑफिसर ने चिकित्सा अधिकारी को धमकी दी। डॉक्टर अनिल कुमार मीणा ने नर्सिंग ऑफिसर सुरेश कुमार परिहार पर निशुल्क सरकारी दवाओं के बदले पैसे लेने और अस्पताल के सामने निजी क्लिनिक चलाने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर आरोपी ने डॉक्टर से अभद्रता करते हुए कहा, 'इसी कुर्सी पर निपटा दूंगा, जो करना है कर ले, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।' घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला स्टाफ ने भी आरोपी पर अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद नर्सिंग ऑफिसर को APO कर दिया गया है। पुलिस को परिवाद दिया गया है, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Jalor, Jalor | Nov 13, 2026