मीर मोहम्मद के समर्थन में विधायक डॉ. समरजीत सिंह ने की चुनावी सभा, कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील : जालोर। जिला परिषद वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस प्रत्याशी मीर मोहम्मद के समर्थन में भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। विधायक ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग ही क्षेत्र के विकास की ताकत है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Nov 13, 2026