पेयजल, सड़क और बिजली संकट से जूझ रहा क्षेत्र, मीरा देवासी को मिल रहा जनसमर्थन : जालोर। बागोड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा देवासी पत्नी सांवलाराम देवासी के समर्थन में ग्रामीणों का रुझान बढ़ रहा है। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण उनका स्वागत कर समर्थन जता रहे हैं। क्षेत्र में पेयजल, सड़क और बिजली की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। ग्रामीणों को मीठा पानी नहीं मिल रहा है और जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने की योजना भी अधर में है। मीरा देवासी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, पेयजल संकट का स्थायी समाधान और सड़क-बिजली की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
Jalor, Jalor | Nov 13, 2026