पानी-बिजली सहित मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाना प्राथमिकता : जालाराम गोदारा। जालोर जिले के बागोड़ा पंचायत समिति वार्ड संख्या एक से कांग्रेस प्रत्याशी विमला के प्रतिनिधि जालाराम गोदारा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरना ही उनका लक्ष्य है। पानी, बिजली सहित क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए जनता की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।
Jalor, Jalor | Nov 13, 2026