फिरोजाबाद - SSP की नई पहल: पुलिस खुद पहुंच रही शिकायतकर्ता के घर, एक दिन में 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
फिरोजाबाद। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत अब शिकायतकर्ता को थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि पुलिस खुद उसके घर पहुंचकर समस्या का समाधान कर रही है।
अभियान की खास बातें -
- नोडल अधिकारी - अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
- हर CO रोजाना कम से कम 1 मौके पर और हर थाना प्रभारी 2 मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे
- दिनांक 22-08-2026 को कुल 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया
- दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर संतुष्ट किया जा रहा है
SSP ने बताया कि इस पहल से शिकायतकर्ता को बार-बार पुलिस ऑफिस आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और निस्तारण ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकेगा।
#FirozabadPolice #SSPAdityaLanghe #IGRS #Janshikayat #GoodGovernance #FirozabadNews #DDM_News