फिरोजाबाद आबकारी विभाग का सख्त चेकिंग अभियान, सिरसागंज क्षेत्र में देसी शराब व कंपोजिट दुकानों का हुआ निरीक्षण
फिरोजाबाद में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के आदेश के अनुपालन में, उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर वर्मा के निर्देशन में अभियान चलाया गया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज मय स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए गए -
- दुकान व कैंटीन परिसर में साफ-सफाई रखने
- दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने
- मांग के अनुरूप ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने
- सीसीटीवी कैमरा निरंतर चालू रखने
- POS मशीन से 100% बिक्री करने
- ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने
- निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करने
#FirozabadNews #AbkariVibhag #Sirsaganj #ExciseInspection #FirozabadExcise #DDM_News