संभल एसपी KK बिश्नोई की इमोशनल विदाई, पुलिसकर्मियों ने फूलों से सजी गाड़ी को खुद धक्का देकर किया रवाना
संभल। जिले के तेजतर्रार एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का ट्रांसफर बिजनौर हो गया है। विदाई के दौरान पूरा पुलिस महकमा भावुक हो गया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि संभल पुलिस ने अपने एसपी की गाड़ी को फूल-मालाओं से सजाया और खुद ही धक्का देकर बिजनौर के लिए रवाना किया। जवानों में एसपी के प्रति इतना लगाव देखकर हर कोई हैरान है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी और डीएम के आंसू वाला वीडियो भी वायरल हुआ था।
KK बिश्नोई ने संभल में 24 नवंबर जैसी बड़ी घटना को संभाला था, इसी वजह से जवानों में उनके लिए खास सम्मान है।
#Sambhal #SPKKBishnoi #BijnorSP #EmotionalFarewell #UPPoliceTransfer #SambhalPolice #DDM_News
Firozabad, Firozabad | Aug 22, 2026