फिरोजाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर चीनी जमाखोरी रोकने को छापेमारी, मनीष ट्रेडर्स के गोदाम का हुआ निरीक्षण
फिरोजाबाद। 22 अगस्त को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद द्वारा तहसील शिकोहाबाद में मनीष ट्रेडर्स के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 255 कुंतल चीनी का भंडारण पाया गया, जो सितारगंज उत्तराखंड स्थित चीनी मिल से क्रय की गई थी। जांच में कोई विसंगति नहीं पाई गई।
वहीं दूसरी टीम द्वारा फिरोजाबाद क्षेत्र में विभिन्न थोक व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन और ऑनलाइन पोर्टल अपडेशन कराया गया, जिसमें भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
#FirozabadNews #DMFirozabad #SugarStock #HoardingCheck #Shikohabad #DDM_News