उदयपुर के एकलिंगगढ़ छावनी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां करीब 8 फीट लंबा एक विशाल अजगर देखा गया। सैन्य छावनी परिसर में भारी-भरकम सांप के दिखने से स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों में चिंता फैल गई। सूचना मिलने पर शहर के प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर धर्मेंद्र पनिगर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी पेशेवर कुशलता से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे किसी नुकसान के बिना सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। धर्मेंद्र पनिगर उदयपुर में 24/7 निःशुल्क स्नेक रेस्क्यू सेवा देते हैं। उन्होंने अपील की है कि कहीं भी सांप दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9829116905 पर संपर्क करें।
#UdaipurNews
#PythonRescue
#SnakeCatcher
#WildlifeRescue
#DharmendraPanigar